बक्सर, फरवरी 22 -- श्रद्धा नगर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर आयोजित हुआ समारोह कार्यक्रम में बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, राजनेता एवं सामाजसेवी थे मौजूद बक्सर, निज प्रतिनिधि। नगर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता शशि कुमार यादव की 20 वीं पुण्यतिथि मनायी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित और दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। सभा की अध्यक्षता अधिवक्ता गणपति मंडल व संचालन निरंकारी ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह यादव, राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक हृदय नारायण सिंह, अनिल सिंह, संतोष भारती, बबलू यादव, हरेंद्र यादव, बैजनाथ सिंह, उत्तम यादव, सुशील यादव सहित कई अन्य लोग...