दुमका, अगस्त 25 -- मसलिया। सामाजिक जागरूकता युवा संगठन मसलिया की बैठक एक रविवार को मसलिया के हथियापथर सिंहराज हांसदा पुस्तकालय में हुई। इसमें उपस्थित संगठन के सदस्यों ने विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की समीक्षा की तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही समाज की समस्याओं एवं उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर अध्यक्ष शिवनाथ बेसरा, सचिव प्रभाकर हांसदा, उप सचिव मानोरंजन हांसदा, कोषाध्यक्ष रंजीत हांसदा, मीडिया प्रभारी राजा धन हेंब्रम, महेंद हेंब्रम, रूबिन हांसदा, ओम प्रकाश मरांडी, गोराचांद हांसदा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...