जमुई, फरवरी 23 -- जमुई, एक प्रतिनिधि समस्याओं के बीच भी अनवरत जारी रही 529वीं रविवारीय साईिकल यात्रा संकल्प नहीं हुआ कमजोर। सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के उद्देश्य से निरंतर चल रही साईिकल यात्रा एक विचार, जमुई के तत्वावधान में रविवार को 529वीं रविवारीय साईिकल यात्रा बिठलपुर ग्राम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सदस्यों द्वारा बताया गया कि नियमित रविवारीय यात्रा के समक्ष एक बड़ी चुनौती सामने आई। वन विभाग की नर्सरी का स्थानांतरण सिकरिया ग्राम में हो जाने के कारण पौधारोपण हेतु पौधे उपलब्ध नहीं हो सका। बावजूद इसके, यात्रियों का उत्साह और प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं आई। अपने खर्च पर पौधा खरीद कर यात्रा का क्त्रम बरकरार रखी गई और बिठलपुर ग्राम में लकड़ी और फलदार पौधा रोपण किया गया। यात्रा की शुरुआत निर्धारित स्थल श्री कृष्ण...