चतरा, सितम्बर 28 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। शनिवार को सामाजिक चेतना मंच के प्रखंड के बगरा टोला डाडखेलवा गांव में अनुसूचित जाति परिवारों के बीच नशा मुक्ति अभियान तहत बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मिठू भुईयां ने की। बैठक में चर्चा किया गया कि नशीले पदार्थ से आज की युवा पीढ़ी को बिल्कुल दूर रहना चाहिए। नशीले पदार्थ के सेवन से आज युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है। कई युवा ब्राउन शुगर, अफीम ,डोडा जैसे नशीले पदार्थ का सेवन और व्यापार करने में लगे हुए हैं। नशे की गिरफ्त में कैद युवा ब्राउन शुगर के आदत के वजह से आत्महत्या तक कर ले रहे है। नशे की आदत के कारण कितने घर बर्बाद हो गये हैं । कितने लोग जेवर, जमीन बेचकर गरीबी के दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशा को रोकना महिलाओं की बड़ी जिम्मेवारी है। घर की महिला ही युवा पीढ़ी को बचा सकती है। इस बैठक में दिनेश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.