चतरा, सितम्बर 23 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के मारंगी गांव में मंगलवार को सामाजिक चेतना मंच के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता रामलखन रजक ने की। बैठक में चेतना मंच के दिनेश्वर राम भुईंया ने उपस्तिथ लोगो कहा कि नशीले पदार्थ से आज की युवा पीढ़ी को बिल्कुल दूर रहना चाहिए। नशीले पदार्थ के सेवन से आज युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है। कई युवा ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ का सेवन और व्यापार करने में लगे हुए हैं। कई युवा ब्राउन शुगर के आदत के वजह से आत्महत्या तक कर ले रहे हैं। नशे की आदत के कारण कितने घर बर्बाद हुए हैं कितने लोग गरीबी के दलदल में हैं। नशीले पदार्थ का उत्पादन और व्यापार पर अंकुश लगाने रोकने की जरुरत पर लोगों ने जोर दिया। इस कार्य में महिलाओं की जिम्मेवारी अहम है। घर की महिला ही युवा पीढ़ी को बचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.