औरंगाबाद, जनवरी 7 -- रफीगंज प्रखंड के घोटा गांव निवासी दुधेश्वर पाठक की पत्नी कलावती देवी के निधन पर श्राद्ध कर्म के अवसर पर संज्ञा समिति के सदस्यों की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता बाल किशोर पाठक ने की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक कार्यों तथा जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राज किशोर पाठक, योगेंद्र पाठक, आलोक मिश्र, कमलेश पाठक, शिव कुमार पाठक, हरेंद्र पाठक, आशुतोष पाठक, रामाकांत पाठक, राधाचरण मिश्र, गणेश पाठक, ललन पाठक, सुनील मिश्र, कौशल मिश्र, धीरेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज शहर के न्यू एरिया निवासी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जयकांत वत्स की मां 96 वर्षीय क...