गंगापार, जुलाई 4 -- भाजपा द्वारा पर्यावरण की जन जागरूकता के लिए वृहद पौधरोपण का कार्यक्रम वरुणा मंडल के वरुणेश्वर महादेव परिसर में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचारों को तो आगे बढ़ाते ही रहना चाहिए इसके साथ सामाजिक सरोकारों के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मण्डल अध्यक्ष मनोज पाठक, रामजी शुक्ल, मण्डल महामंत्री कृष्णकान्त शर्मा, धर्मराज बिन्द मण्डल उपाध्यक्ष, कौशलेश पाण्डेय, विकास केशरवानी, कमलेश मौर्या, रविशंकर तिवारी, गुंजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद राठौर, जिलामंत्री किसान मोर्चा रुद्र प्रताप सिंह, जिला प्रतिनिधि दीपक केशरवानी, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुनील पासी, धर्मेन्द्र गुप्ता, अरविंद शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...