साहिबगंज, दिसम्बर 3 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के चसगांवा पथरा निवासी प्रमुख व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता बलराम साह का कल मंगलवार को हृदय गति रूकने से अचानक निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि वे एक सरल एवं मृदु भाषी व्यक्ति थे। बलराम साह के निधन से चसगांवा पथरा में शोक की लहर है। स्व. बलराम के निधन पर चसगांवा सोसो टोला के पंचानंद साह, महाबीर साह, संजय ठाकुर, विभीषण साह, विश्वनाथ साह, नकुल साह, शशि कांत साह आदि ने गहरा शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.