हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के रामचौरा वार्ड नंबर 17 पचपन गांव के पास गुरुवार की देर शाम करीब 6:30 बजे अपराधियों ने सामाजिक कार्यकर्ता पर फायरिंग कर दी। गोली चलने से वह अनियंत्रित होकर बाइक के नीचे गिर गया। गोली बाइक की टंकी में लगी है। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। सामाजिक कार्यकर्ता की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रामचौरा निचली निवासी विशेश्वर राय के पुत्र अमन कुमार बताया गया है। जो पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है। अमन कुमार गुरुवार की शाम रामचौरा स्थित श्रीमाधव वृद्धा आश्रम पर बैठे थे। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की गाय मर गई थी। गाय को मिट्टी में गाड़ने के लिए स्थानीय लोगों के साथ अमन दियारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लग...