नैनीताल, दिसम्बर 16 -- नैनीताल। तल्लीताल निवासी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने क्षेत्र की तीन महिलाओं पर उनकी मां और खुदपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एएसआई अंजुला जॉन ने बताया कि तल्लीताल निवासी काजल चौधरी ने दी तहरीर में बताया कि बीती देर शाम तीन महिलाएं उनके भवन में घुस आईं और उनसे और उनकी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। महिलाएं पूर्व में किसी मामले को लेकर कानूनी सहायता लेने उनके पास आई थीं। जांच में सामने आया कि वे एक व्यक्ति पर गलत आरोप लगाकर उससे रुपये ठगने का प्रयास कर रही थीं। काजल ने उस व्यक्ति का पक्ष लिया, जिससे नाराज तीनों महिलाएं उनके खिलाफ साजिश रच रही थीं। एएसआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.