नवादा, अप्रैल 12 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जदयू कार्यालय कर्पूरी सभागार शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की 198 वीं जयंती जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने कहा कि ज्योतिबा फुले सामाजिक कार्यकर्ता ,समाज सुधारक और लेखक थे। महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार आज भी समाज और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत है। ज्योतिबा फुले के विचारों में सामाजिक समानता शिक्षा का महत्व और आत्मसम्मान की झलक मिलती है। महात्मा फुले जी छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ थे और कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने के साथ ही किसानों मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन चलाया करते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले के विच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.