सहरसा, फरवरी 17 -- पतरघट, एक संवाददाता। धबौली ग्रीन फिल्ड मैदान में आयोजित बाबा शिवदत्त टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सिमरी बख्तियारपुर और विशनपुर टीम के बीच खेला गया। फीता काटकर शुभारंभ बयोबृद्ध पूर्व मुखिया बैधनाथ प्रसाद सिंह ने किया। टॉस के बाद सिमरी बख्तियारपुर ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 7 विकेट पर 232 रन बनाए और विशनपुर के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी विशनपुर टीम ने आक्रामक खेल दिखाते 18 ओवर में चार विकेट से जीत दर्ज कर शिल्ड अपने नाम कर लिया। विशनपुर के खिलाड़ी ऋषभ को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया। निर्णायक सोना सुधीर और संत सिंह रहे, जबकि उदघोषणा प्रकाश सिंह बुलबुल एवं प्रशांत सिंह ने संभाली। स्कोरिंग सूर्य प्रताप सूरज और निखिल सिंह ने की। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व सांसद आनंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.