लखनऊ, फरवरी 22 -- लोक जागरण मंच की ओर से अवध शिल्पग्राम में सामाजिक एकता, संगठन सुदृ‌ढीकरण एवं शैक्षिक उन्नति के उ‌द्देश्य से सामाजिक भाईचारा मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक दीपू निषाद सागर ने कहा कि समाज के लोग राजनीति में सक्रिय भागीदारी बढ़ाएं, शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में अधिक काम किया जाए। लोग सामाजिक जागरूकता फैलाएं और सामुदायिक विकास में अपनी भूमिका निभाएं। क्योंकि जब तक समाज संगठित होकर आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम में अवधेश कुमार साहनी गरीब, कमजोर और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सक्षम लोगों को आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में सामाजिक जड़ता को समाप्त कर संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए ठोस ...