मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। विष्णुपुर बघनगरी गांव स्थित परशुराम धाम बघनगरी में अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद के तत्वाधान में सोमवार को ब्रह्मर्षि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने समाज की एकता, विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। धर्मवीर शुक्ला ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा। उदय शंकर प्रसाद सिंह, डॉ. मोनालिसा, रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू, कादंबिनी ठाकुर तथा रणवीर सेवा प्रमुख रंजीत शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता की आवश्यकता पर बल...