कटिहार, अप्रैल 21 -- मनिहारी। सामाज सेवी नर्मिल मौआर के निधन पर मनिहारी के लोगो मे शोक की लहर दौर गई। मौआर कुछ दिनो से बिमार चल रहे थे। वे मनिहारी के मेदनीपुर गांव के रहने वाले थे। निधन पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनिल कुमार यादव, मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, गोपाल कृष्ण यादव, पंकज यादव आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। मुख्य पार्षद ने कहा मौआर बहुत नेक इंसान थे। उनके निधन से मनिहारी ने एक बहुमुल्य सामाज सेवी खो दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...