रामपुर, मई 30 -- वैदिक आश्रम (गुरुकुल) मेढ़ेंवाली गोटिया में तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।बुधवार से शुक्रवार को रोज सुबह और दुपहर में किया जा रहे यज्ञ में लोगो ने आहुति दी।यह सामवेद परायण यज्ञ ब्रह्मा स्वामी उदगीथानन्द सरस्वती महाराज कलकत्ता, पं० बंगाल) के पावन मार्गदर्शन में संपन्न में चल रहा है वेदपाठी ज्ञान देव आर्य, कु० उपासना आर्या, कु० साधना आर्या, विमल देव आर्य, कु० आकांक्षा आर्या ने अपनी मधुर वाणी से सामवेद पाठ कर रहे हैं। यज्ञमान धर्मेन्द्र आर्य एवं उनकी पत्नी मुन्नी देवी आर्या रहे। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा बरेली के कोषाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह आर्य (कुल्छाखुर्द), प्रेम प्रकाश आर्य, भद्रसेन आर्य, भूप राम आर्य, ललित आर्य, मास्टर अनोखे लाल आर्य, थानसिंह आर्य, जानकी प्रसाद आर्य, सत्यवीर आर्य आदि गणमान्...