चम्पावत, अगस्त 26 -- चम्पावत सामवेदी तिवारी समुदाय ने रक्षाबंधन पर्व उल्लास से मनाया। परंपरा के मुताबिक आषाढ़ की पूर्णमासी के बजाय सामवेदी तिवारी हरितालिका तृतीया को राखी मनाते हैं। मंगलवार को जिले में हरितालिका तृतिया पर रक्ष बंधन मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की। भाइयों ने उपहार देकर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। गौतम गोत्र के तिवारी समुदाय ने चम्पावत जिला मुख्यालय के त्यारकुड़ा स्थित धर्मशिला घाट में सप्त ऋषि तर्पण किया। यहां पूरन तिवारी, हरीश तिवारी, पीयूष तिवारी, गिरीश तिवारी, भानू तिवारी, सौरभ तिवारी, उमेश तिवारी, ललित तिवारी, अरुण तिवारी आदि मौजूद रहे। इधर टनकपुर के बूम कांकर घाट में उपाकर्म संस्कार के बाद जनेऊ धारण की गई। यहां पंडित किशन तिवारी, सुरेश तिवारी, राजू तिवारी, नेत्...