बागेश्वर, अगस्त 26 -- सामवेदी तिवारी समुदाय ने हरतालिका पर्व उल्लास के साथ मनाया। परंपरा के मुताबिक आषाढ़ की पूर्णिमासी के बजाए सामवेदी तिवारी हरितालिका को राखी मनाते हैं। मंगलवार को जिले में हरितालिका तृतिया पर रक्षाबंधन मनाया। बहिनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी। उनके दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की। भाइयों ने उपहार देकर बहिनों की रक्षा का संकल्प लिया। गौतम गोत्र के तिवारियों ने खोलाखेत गांव में ऋषि तर्पण के बाद जनेऊ धारण किया और सप्तऋषि तर्पण किया। इस मौके पर आनंद बल्लभ तिवारी, महेश चंद तिवारी, जानकी वल्लभ तिवारी, खष्टी वल्लभ तिवारी, मनोज तिवारी, भास्कर तिवारी, हेम तिवारी, ललित तिवारी, गोकुल तिवारी आदि मौजूद रहे। पंडित गणेश चंद्र तिवारी ने बताया कि हरतालिका के दिन भी श्रवणी शुक्ल पूर्णिमा के समान ही कर्मकांड संपन्न कराए जाते हैं। स्वाद...