सहारनपुर, जनवरी 6 -- मोहल्ला कायस्थवाड़ा में नर सेवा नारयण सेवा के अंतर्गत उप्र. जनकल्याण मंच के तत्वावधान में चार साल से 12 साल के असहाय बच्चों एवं महिलाओं को सर्दी से बचाव को गर्म वस्त्रो का वितरण किया गया। मंच अध्यक्ष चौ. ओमपाल और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. कल्याण सिंह ने कहा कि जिन लोगों के पास अपनी जरुरत से ज्यादा धन है उन्हें अपने सामर्थ के अनुसार गरीबों के कल्याण में हिस्सा लेना चाहिए। कहा कि यही नर सेवा नारायण सेवा है। इस दौरान बच्चों को जर्सी, स्वेटर, जरकिन, एवं महिलाओं को कार्डिगन और गर्मशाल वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन हाजी हनीफ ने किया इस दौरान रहतु त्यागी, अग्रेश पवार, विजय बजाज, शिवकुमार कश्यप, जयपाल धीमान, मोहसिन, खेमकण कश्यप, वाजिद अली, रेखा चेयरमैन, अमिता शर्मा, चंदो और हरीश मलिक सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्य मौज...