जमशेदपुर, जुलाई 13 -- जमशेदपुर। सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कदमा, सोनारी लिंक रोड पर तंबाकू निषेध कैंपेन चलाया गया। अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को बताना। परिवार, समाज और पर्यावरण पर इसके बुरे प्रभाव पड़ते हैं। इससे होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर भर में यह अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, पूनम सिंह, अपूर्वा सिंह, सोनल सिंह, अजय सिंह, सूरज सिंह, राज किशोर सिंह एवं अन्य की भूमिका सराहनीय रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.