प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सीएमपी डिग्री कॉलेज और भारत विकास परिषद की ओर से केंद्रीय बजट पर परिचर्चा का आयोजन सोमवार को हुआ। मुख्य वक्ता प्रो मनमोहन कृष्ण ने कहा कि पिछले वर्षों में पूंजीगत व्यय में वृद्धि से अधोसंरचना का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ खनिज, बायोफार्मा और रक्षा क्षेत्र में किए गए प्रावधानों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में दूरदर्शी कदम बताया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश प्रो बीएल शर्मा ने बजट को भविष्य उन्मुख बताते हुए कहा कि उच्च शिक्षा, अधोसंरचना और कृषि के लक्षित विकास के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, चिप निर्माण, डेटा सेंटर और डेटा प्रबंधन जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो देश की विकास गति को तेज करेंगे। प्रो. उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि बजट राजकोष...