लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। रविवार दोपहर गोला में रेलवे क्रॉसिंग पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। भारी यातायात दबाव के चलते रेलवे फाटक बंद किए जाने पर सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था। जबकि सामने से इंजन आ रहा था। इंजन आने की सूचना पर रेलवे फाटक बंद किया गया, जिससे वाहनों की कतारें लग गईं। इसके बाद रेलवे द्वारा एक इंजन को पास कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन इसी दौरान गोला रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक खोल दिया गया और यातायात को चालू कर दिया गया। उसी समय लखीमपुर की ओर से आता हुआ रेलवे इंजन क्रॉसिंग के पास पहुंच गया। फाटक खुले होने और सड़क पर वाहनों के चलने के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि कुछ क्षणों की भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान रेलवे इंजन ट्रैक पर खड़ा दि...