कोडरमा, फरवरी 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सामंतो काली मंदिर परिसर में अमावस्या के अवसर पर सवा मनी भोग व होली मिलन समारोह का आयोजन भक्तिभाव व उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण भक्तिमय गीतों, ढोलक की थाप और रंगों की मस्ती से सराबोर रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतीमा सिंह ने की। विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत मां को मालपुआ, पूरी और खीर का सवा मनी भोग अर्पित किया गया। होली मिलन समारोह में भक्ति और फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। जसबीर कालरा और सुनीता लाल ने होली में उड़े रे गुलाल प्रस्तुत कर वातावरण को रंगमय बना दिया। पुष्पा सिंह और मुन्नी बर्णवाल ने भाग रे भाजा रे नंदलाला से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.