लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। अटल बिहारी वाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज में भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन हुआ। न्यू विªज्डम वे इंटर कॉलेज चंक में चल रहे शिविर समापन में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि एनएसएस समन्वयक डॉ. अमरेन्द्र कुमार रहे। प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्र पांडेय ने कहा कि भारतीय नव वर्ष हमको प्रकृति से जोड़ता है। जीवन में नित्य नवीनता, सामंजस्य, सद्भाव की प्रेरणा देने वाला पर्व है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सादिया समेत कई अन्य रहे। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उपेन्द्र कुमार व बालभास्कर मिश्र ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.