अमरोहा, जनवरी 6 -- बछरायूं (अमरोहा), संवाददाता। क्षेत्र के गांव मलेशिया में सोमवार देर शाम एक साबुन प्लांट की आड़ में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। प्लांट से उठती आग की लपटों और भीतर हो रहे धमाकों से आसपास का इलाका दहल गया। गनीमत रही कि फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी समय रहते बाहर भाग निकले, जिससे एक जानमाल का नुकसान टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव में वेव शुगर मिल यार्ड के पास स्थित सोनू प्रजापति के साबुन प्लांट से सोमवार शाम अचानक धुआं दिखा और हल्के धमाकों की आवाजें आने लगीं। ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कर्मचारी बदहवास होकर बाहर की ओर दौड़ने लगे। धमाकों की गूंज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए। तत्काल सूचना वेव शुगर मिल को दी गई, जहाँ से मिल के दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। बाद में ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.