मधुबनी, दिसम्बर 25 -- मधुबनी । मधुबनी अनुमंडल के अंतर्गत आने वाली सौराठ पंचायत की मुख्य सड़क इन दिनों कूड़ा-कचरे के ढेर के कारण गंभीर समस्या का केंद्र बनी हुई है। पंचायत के घरों से सफाईकर्मियों द्वारा इकट्ठा किया गया कूड़ा सड़क के किनारे ही फेंक दिया जा रहा है। इससे न केवल लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, बल्कि पूरे इलाके में फैली दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। जिम्मेदार विभाग और पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण अब स्थिति भयावह रूप ले चुकी है। सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेरों से राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क से पैदल गुजरने वाले लोगों को बदबू और गंदगी के बीच से होकर जाना मजबूरी बन गई है। ग्रामीणों का आ...