नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर स्थित भोजनालयों, रेस्तरां में साफ-सफाई की कमी मिलने पर दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। इन प्रतिष्ठानों को इस खराब व्यवस्था के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसे संबंध में निगम अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए सभी जोन में निगम के कर्मचारियों को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इन प्रतिष्ठानों के स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। इस लाइसेंस में कमी मिलने पर भी निगम कर्मचारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सिविल लाइंस जोन के अलीपुर, दक्षिणी जोन समेत अन्य जोन में कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...