बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- क्षेत्र की ब्रज विहार कालोनी में रविवार सुबह को नव भारत सामाजिक विकास संस्था के कार्यकर्ता एकत्र होकर पहुंच गए। जहां संस्था के अध्यक्ष बाबी राणा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत गलियों की साफ-सफाई से लेकर कूड़े को एकत्र भी किया गया। साथ ही संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि साफ-सफाई रखने से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। इसलिए हर किसी को अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखना चाहिए। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की जरूरत है। जिससे अासपास स्वच्छ वातावरण बना रहे। इसमें विकास, शैलेंद्र, कुशलपाल, रवि कुमार, दिनेश, मोनू, अरविंद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...