बक्सर, फरवरी 22 -- डुमरांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के साफाखाना रोड स्थित मुसहर टोली में पुलिस ने कई घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब के साथ शराब बनाने वाले सामानों को बरामद किया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही है। छापेमारी के दौरान 80 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। चालीस लीटर शराब जितेन्द्र मुसहर और 40 लीटर मानती देवी के घर से बरामद हुआ। जबकि बरामद दो सौ लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को स्थल पर विनष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से मुसहर टोली में अफरा-तफरी मची रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस टोले के कई घरों में बोतल, तसला सहित कई बर्तनों में शराब घरों के अंदर जहां-तहां छिपाकर रखे गए थे। जिसमें निर्मित और अर्द्धनिर्मित बताए जाते है। पुलिस की टीम ने घंटों कार्रवाई के बाद निर्मित शराब को जब्त कर अर्द्धनिर्मित शराब का ...