भागलपुर, सितम्बर 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। शनिवार को अपने तय समय से ढाई घंटे से अधिक समय की देरी से रात 8.50 बजे साप्ताहिक सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस भागलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने के बाद सांसद अजय कुमार मंडल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद के अलावा जदयू जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष बीनू विहारी, महिला मोर्चा की महासचिव अपर्णा कुमारी अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के लोको पायलट अशोक कुमार पासवान व सहायक लोको पायलट अमित कुमार सिक्स (दोनों जमालपुर) का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय, जयहिंद के नारे भी लगाए गए। इसके साथ ही भागलपुर रेलमार्ग सीधे पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम से जुड़ गया है। इधर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.