रांची, फरवरी 8 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाने के पास लगनेवाले नारो बाजार से नई बाइक चोरी हो गई। घटना रविवार को दिन के तीन बजे की है। नगड़ी के केसरी मोहल्ला निवासी हेमंत केसरी अपनी हीरो बाइक से सब्जी खरीदने बाजार गया था। बाजार में रामावतार केसरी के घर के सामने बाइक खड़ी की थी। आधे घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब थी। आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर एक युवक बाइक ले जाते दिखाई दिया। इस संबंध में पीड़ित ने नगड़ी थाना में आवेदन देकर बाइक चोर को गिरफ्तार करने की मांग की है। हेमंत ने बताया कि एक महीने पहले उसने बाइक खरीदी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.