शामली, दिसम्बर 10 -- बिना अनुमति के खुरगान रोड के निकट साप्ताहिक बाजार लगाने पर पुलिस-प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भविष्य में साप्ताहिक बाजार लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। क्षेत्र के खुरगान रोड के निकट बुधवार के दिन साप्ताहिक बाजार लगाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। इसी के चलते नायब तहसीलदार सतीश कुमार यादव पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुध बाजार में दुकान लगाने वालों से अनुमति मांगी, तो दुकानदार नहीं दिखा सके। इसके बाद नायब तहसीलदार ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगले बुधवार को यहां कोई भी दुकान न लगाएं। यदि बिना अनुमति बाजार लगाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...