बरेली, जनवरी 3 -- शेरगढ़। पुलिस ने नगरिया सोबरनी स्थित साप्ताहिक बाजार में साइबर फ्राड से बचने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। इंस्पेक्टर क्राइम सत्य सिंह ने टीम के साथ बताया कि दिनों दिन साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसमें हम लोगों की ही लापरवाही सामने आती है। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ओटीपी बिल्कुल ना बताएं, अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल रिसीव ना करें। किसी योजना का लालच देकर मोबाइल पर भेजा गया लिंक न खोलें। अगर ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं व पुलिस से संपर्क करें। इस दौरान कांस्टेबल अंकित सिंह, गन्ना निदेशक अनिल गंगवार, राजेंद्र कुमार गंगवार, पूर्व प्रधान वीरू गंगवार, मिढई लाल, अमित कुमार गंगवार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.