बिजनौर, फरवरी 12 -- चांदपुर। डीएम के सख्त आदेशों के बावजूद गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के दिन नगर में कुछ दुकानें खुली नजर आई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि साप्ताहिक बंदी के दौरान सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने आदेशों की अनदेखी की। नगर पालिका द्वारा पहले भी कई बार एलाउंसमेंट कर दुकानदारों को साप्ताहिक बंदी का पालन करने के लिए जागरूक किया गया था। इसके बावजूद गुरुवार को कुछ प्रतिष्ठान खुले पाए गए। मामले की सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। टीम के नगर में पहुंचने की खबर मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। नगर पालिका अधिकारियों ने साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...