रामपुर, नवम्बर 22 -- नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी पर मुख्य सदर बाजार मॉर्ग के किनारें पर बने नाले नालियों की सफाई कराई गई। सफाई कर्मियों ने नगर के सभी नालियों व दुकानों के आगे बने नालों की सफाई करने के बाद, मुख्य मार्ग के किनारे, सदर बाजार में पड़ा एकत्र कूड़ा और नाले नालियों से निकाला गया कूड़ा भी पालिका के कर्मचारियों द्वारा उठवा लिया गया। उधर नगर पालिका ईओ द्वारा सफाई व्यवस्था को देखकर संतोष जताया गया है। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर में चाक चौबंद सफाई कराई जा रहीं है। इसके लिए कर्मचारी लगातार सफाई कर रहें है। साप्ताहिक बाजार शुक्रवार को भी दुकानों के आगे बनी नालियों की सफाई की गई। दुकानों के आगे कूड़ा भी सफाई के बाद उठा लिया गया। इओ वंदना शर्मा द्वारा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। और स...