लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार 26 जनवरी को दर्शकों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा। आमतौर पर सोमवार को चिड़ियाघर की साप्ताहिक बंदी होती है, लेकिन राष्ट्रीय पर्व के उत्साह और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रबंधन ने इसे खोलने का विशेष निर्णय लिया है। प्राणि उद्यान की निदेशिका डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि इस फैसले से उन परिवारों और बच्चों को बड़ी राहत मिली है, जो गणतंत्र दिवस की छुट्टी वन्यजीवों के बीच बिताना चाहते हैं। दर्शकों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...