मेरठ, मई 24 -- सरधना। नगर पालिका से छोड़े जाने वाले साप्ताहिक पैठ के ठेके की नीलामी तीन बार स्थागित हो चुकी है। ठेकेदारों ने पालिका अधिकारियों पर ठेका प्रक्रिया निरस्त करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने शुक्रवार को एसडीएम से शिकायत कर ठेका छुड़वाने व ठेका अवधि में दो माह कम होने कारण जमानत राशि घटाने की मांग की। एसडीएम से शिकायत करते हुए ठेकेदारों ने बताया कि बिनौली रोड पर पालिका बाजार में लगने वाली नए वित्तीय वर्ष के लिए साप्ताहिक पैठ का ठेका अब तक नगर पालिका ने नहीं छोड़ा है। नगर पालिका द्वारा 9 अप्रैल, 28 अप्रैल को नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। बताया कि विज्ञप्ति के अनुसार दोनों तारीख पर पालिका प्रशासन ने बिना कारण बताए नीलामी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। जबकि अभी भी नगर में साप्ताहिक पैठ बिना स्वीकृति के संचालित की जा रही है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.