मधेपुरा, फरवरी 9 -- कुमारखंड। श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष ने परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती पर पूरा ध्यान देने और जहां जिसकी ड्यूटी लगाई गई है, वहां सावधानी से तैनात रहने और पूरी तरह से चौकसी बरतने का सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चौकस होकर ड्यूटी करना है। थानाध्यक्ष ने कहा कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सभी 6 चौकी पोखरिया पुल, खुटीरही पुल , बेला सद्दी गुड़िया रोड़, मुसहरी चौक, च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.