गोंडा, सितम्बर 21 -- छपिया। रॉयलसन विद्यालय भोपतपुर में रविवार की सुबह साप्ताहिक गायत्री यज्ञ का कार्य संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य श्यामबरन पांडेय ने मुख्य यजमान सुधा शर्मा सहित अन्य लोगों का यज्ञ कार्य सम्पन्न कराया। आयोजक डॉ. वीएन शर्मा ने बताया की अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार पूरे देश में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ का उपक्रम चल रहा है। यज्ञ मंडप में राज, सौरभ शर्मा, शिवम गुप्ता, गुड़िया आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.