खगडि़या, फरवरी 9 -- खगड़िया। खगड़िया रूट में चलने वाली कई एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनें रविवार को भी विलंब से चली। जिससे रेल यात्री ट्रेनों के इंतजार में खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 19601 डाउन उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब पौने पांच घंटे देरी से चली। जबकि 12203 अप सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस करीब दो घंटे लेट चली। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब पौने दो घंटे देरी से पहंुची। साथ ही 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से चली। वहीं 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब डेढ़ घंटे विलंब से चली। इधर 15655 कामख्या- श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। जबकि 12505 अप...