बेगुसराय, जनवरी 1 -- बीहट। बीहट में 28 से 31 दिसंबर तक हुए वॉलीबॉल के स्टेट चैम्पियनशिप में महिला वर्ग में भागलपुर की खुशी मैन ऑफ द मैच तथा बेगूसराय की सान्या मैन ऑफ सीरिज रही। वहीं, पुरूष वर्ग में सारण के गोलू मैन ऑफ द मैच तथा समस्तीपुर के रौशन मैन ऑफ द सीरिज रहे। चारों खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबले के बाद ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नवभारत क्लब के लालजी ने बताया कि तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार तथा बिहार वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने बेगूसराय में नेशनल चैम्पियनशिप कराने का आश्वासन दिया है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...