रांची, नवम्बर 11 -- रांची। श्री अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम रायपुर चौड़ परमपुरी की रांची संगत शाखा ने परम ज्ञान सत्संग वार्षिक समारोह मेकॉन इस्पात क्लब एवं मेकान नर्सरी श्यामली कॉलोनी डोरंडा रांची में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित किया गया है। इस अवस पर श्री गुरुगद्दी परम धाम दातव्य न्यास के अध्यक्ष परम पूज्य महामंडलेश्वर साध्वी निर्भयानंद पूरी निर्मल बहन 12 नवंबर को विमान से रांची आएंगी। वह संध्या पांच बजे विमान से आएंगी। उनके सभी शिष्यों से हवाई अड्डा पर आकर अपने गुरु का स्वागत करने का आह्ववान किया गया है। ये जानकारी रांची संगत शाखा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.