सहारनपुर, नवम्बर 25 -- थाना चिलकाना पुलिस ने साधू टी एल वासवानी के जन्मदिन पर मीट की दुकाने बंद कराई। थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उत्तरप्रदेश साशन के आदेशानुसार साधू टी एल वासवानी के जन्मदिन 25 नवम्बर को अंतराष्ट्रीय मास रहित दिवस और पशु अधिकार दिवस के रूप मे मनाया जाता है। जिसके मद्देनजर देश और प्रदेश मे समस्त मीट की दुकाने बंद कराने के आदेश है। उन्होंने बताया कि आदेश का पालन करते हुए नगरीय एवं देहात छेत्र की समस्त मीट की दुकानों और होटलों को बंद कराया गया है। वहीं उन्होंने मीट का व्यवसाय करने वालो को सख्त निर्देश दिए की अगर कोई भी मीट विक्रेता दुकान खोले पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...