मथुरा, जनवरी 29 -- गांव लाडपुर के सती मंदिर के साधु प्रिया दास के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। साधु के साथ हुई घटना से नाराज साधु व ग्रामीणों ने गुरुवार रात्रि 8:00 बजे छाता थाने का घेराव कर लिया। थाने पर पहुंचे ग्रामीण सचिन, बेगराज और अन्य लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा सती माता मंदिर के महंत है। ओलावृष्टि, गैर मौसम बारिश होने पर बाबा गांव में पैसे लेने के लिए गए हुए थे। बाबा के पास करीब 45 हजार रुपये एकत्र हुए। लोगों से पैसे लेते हुए बाबा एक घर पर पहुंचते हैं। उस घर के एक लड़के ने बाबा को पीट दिया। उन्होंने बताया कि बाबा की दाढ़ी भी खींची गयी और अभद्रता करते हुए मारपीट की। बाबा के हाथ में कुछ पैसे रह गये, बाकी वह लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गये। उधर ग्रामीण एकत्र होकर आक्रोश जताने लगे। गौ रक्षक दल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.