नई दिल्ली, मार्च 25 -- यूपी के शामली में शहर के गांधी चौक शिव कुटी मंदिर की दुकानों को लेकर साधु संतों एवं व्यापारियों के बीच का विवाद प्रकरण मंगलवार को तूल पकड़ गया। व्यापारियों के समर्थन में आए भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी को साधु संतों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भारी पुलिस फोर्स के साथ विवेक प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद विवेक प्रेमी का हथकड़ी में फोटो और वीडियो सोशल मीजिया पर वायरल हो गया। इसके विरोध में गांधी चौक के दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दीं। शहर के गांधी चौक स्थित नौ दुकानों को लेकर पिछले लंबे समय से मंदिर समिति के साधु संतों और दुकानदारों के बीच विवाद चला आ रहा है। इसमें पांच दुकानदारों द्वारा सहमति से मंदिर समिति के नाम किरायेदारी का एग्रीमेंट करा दिया है, जबकि बाकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.