मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गंगा का जल स्तर लगातार कम होने से रोष पनप रहा है। पानी कम होने के कारण श्रद्धालु स्नान किए बिना ही लौट रहे हैं। गंगा का जल स्तर बढ़ाने को अब साधु संतों ने हुंकार भरी है। सोमवार को श्री गंगा सेवा समिति के नेतृत्व मे साधु संतों ने प्रदर्शन रैली निकालकर गंगा में जलस्तर बढाने की मांग की। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मे गंगा स्नान के लिये श्रद्धालुजन देशभर से आते हैं लेकिन लापरवाही के कारण गंगा का जल स्तर तेजी से घट रहा है। शुकतीर्थ में सोलानी नदी व गंगा का संगम भी होता है। प्रशासन की बड़ी लापरवाही के कारण गंगा की धार सिल्ट से चॉक हो गयी है। जिसके चलते गंगा की धार में जलकुम्भी ने डेरा डाल लिया है। इससे शुकतीर्थ में गंगा के अस्तित्व समाप्त होने का खतरा मंडराने लगा है। तीर्थ नगरी में गंगा की धार अविरल बहती रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.