मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित गंगा में जल स्तर तेजी से घट गया था। धनोरी गंग नहर से सोलानी नदी में 500 क्यूसेक गंगा का जल छोड़ा गया जो शुकतीर्थ गंगा मे आने पर बुधवार को पंडित पुरोहित, संतों व सिचाई विभाग के अधिकारियों ने गंगा पूजन किया। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में बीते करीब डेढ़ सप्ताह से गंगा का जल स्तर घटने से दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा घाट पर स्नान करने में परेशानी हो रही थी तथा श्रद्धालु गंगा स्नान के बगैर लौट रहे थे। संतों ने रैली निकाल कर व गंगा मे खडे होकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद सिचाई विभाग द्वारा मंगलवार को शुकतीर्थ में बह रही गंगा में जल स्तर को बढ़ाने के लिए हरिद्वार की रुड़की धनोरी से गंगा नहर से सोलानी नदी में 500 क्यूसेक गंगा का जल छोड़ा। बुधवार सुबह बहकर शुकतीर्थ गंगा घाट तक पहुंच गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.