संभल, फरवरी 2 -- विकासखंड जुनावई क्षेत्र स्थित गंगा तट किनारे बने साधु मणी आश्रम पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। माघ मास में एक माह से कल्पवास कर रहे सैकड़ों साधु-संतों ने रविवार तड़के श्री श्री 1008 श्री रामानंदगिरि महाराज महामंडलेश्वर के साथ विधिवत गंगा स्नान किया। स्नान के पश्चात आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कल्पवास पूर्ण होने पर संतों ने महामंडलेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने-अपने स्थानों के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर द्वारा सभी संतों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गंगा स्नान के बाद बदायूं जनपद और संभल क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भी पूर्णिमा पर गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा भंडारे में प्रसाद...