जौनपुर, जुलाई 6 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। डिहिया गांव में शनिवार को दिनदहाड़े साधु वेश में बाइक से आये दो अज्ञात ठगों ने एक महिला से तंत्र क्रिया के बहाने गले में पहना सोने का लाकेट ठग लिया। पहले वे भिक्षा मांगने के बहाने घर में प्रवेश कर महिला को अपने झांसे में ले लिए। गांव निवासी उजाला देवी पत्नी नंदलाल के घर दो अज्ञात व्यक्ति माथे पर तिलक व गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए पहुंचे। दोनों ने खुद को तांत्रिक बताते हुए उजाला देवी से भिक्षा मांगी। वे खुद को झाड़-फूंक व तंत्र क्रिया का जानकार बताते हुए गफलतबाजी कर चावल को रुपया बनाकर उसे दिखा दिए। इससे उजाला देवी उनके झांसे में आ गयी। उन्होंने उजाला से शुद्धिकरण के नाम पर उसके गले में पड़ा सोने का लॉकेट मांग लिया। कथित साधुओं ने लॉकेट को एक कागज में लपेट कर महिला को दे दिया और सख्त हिदायत दी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.