मैनपुरी, जनवरी 21 -- कस्बा में समाजवादी पार्टी की बैठक को करहल विधायक तेजप्रताप यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा को फेल करते हुए सपाइयों ने वोट बनवाने का काम किया है और आगे भी सभी को मिलकर अधिक से अधिक वोट बनवाने होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जिम्मेदारी बांटने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। विधायक तेजप्रताप यादव ने कहा कि सरकार बनाने के लिए हर वोट का महत्व है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लूट, हत्या जैसी घटनाएं खुलेआम हो रही हैं। संगम में शंकराचार्य को रोके जाने और साधुओं के साथ मारपीट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे भाजपा सरकार की कार्यशैली उजागर होती है। बनारस में अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़े जाने और पाल समाज के लोगों पर धरना-प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज का भी उन्होंने जिक्र किया। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.